उत्तर प्रदेश : महराजगंज
2 नवंबर 2026 : यातायात माह नवंबर-2026 के तहत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विद्यालयों के आसपास सघन वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 2,458 वाहनों की जांच की। इसमें नाबालिगों द्वारा वाहन चलाते पाए जाने पर 181 वाहनों को सीज किया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 790 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की स्कूटी और मोटरसाइकिल की जांच की तथा वाहन चालकों की निर्धारित आयु और वैध ड्राइविंग लाइसेंस की पात्रता सुनिश्चित की। कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने अभिभावकों को भी जागरूक किया। नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को बुलाकर समझाया गया कि निर्धारित आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने से पहले बच्चों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने कहा कि अभिभावकों की थोड़ी सी लापरवाही बच्चों के जीवन को गंभीर खतरे में डाल सकती है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई के साथ अभिभावकों का सहयोग भी बेहद जरूरी है। बच्चों की सुरक्षा परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन और जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। महराजगंज पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को मोटरसाइकिल अथवा स्कूटी न चलाने दें तथा स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस के अनुसार, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



