उत्तर प्रदेश : बलिया
29 अक्टूबर 2026 : घटना का संक्षिप्त विवर उल्लेखनीय है कि जीरो एफआईआर 01/2026 थाना विकासपुरी पश्चिम नई दिल्ली से प्राप्त हुआ, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक-27.09.2026 को जरिये डाक मुकदमा पंजीकृत हुआ । पीड़िता द्वारा बताया कि मेरे पापा बाबा बालकनाथ ट्रैवेल्स विकासपुरी में ड्राइवर का काम करते हैं । मेरे पापा ने मुझे उड़ीसा मेरे मामा-मामी के पास रहने के लिए भेजा था । एक दिन दिनांक 19/01/2026 को मेरी मामी ने एक छोटी सी बात पर मेरे साथ मारपीट की, जिसके बारे में जब मैंने अपनी सहेली वर्षा को बताया तो उसने मुझे कहा की दोनों साथ में यू0पी0 चलते हैं, वहां मेरा एक विवेक नाम का दोस्त है, जो आर्केस्ट्रा में काम करता है, वो हमें वहां पर नौकरी दिलवा देगा। उसके बोलने पर हम ट्रेन से नदौली रसड़ा बलिया पहुंचे। मेरे वहाँ जाने के एक दो दिन बाद विवेक मेरे रेंट वाले कमरे पर जिसका पता नदौली बाजार रसड़ा बलिया पर आया और वहाँ उसने मेरे साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाए। बाद में मुझे कुछ NGO के लोग अपने साथ ले गए, मुझे NGO के लोग अपने साथ निर्मल छाया ले गए, जहाँ मैंने उपरोक्त सब बातें उन सभी लोगों को बताई, जिसके बाद वो लोग मुझे अपने साथ थाना रसड़ा ले आए । जरिये डाक व मेल से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी| इसी क्रम में आज दिनांक 28.10.2026 को उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 313/26 धारा 64(2)(M), 65(1),115(2) बीएनएस 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त *1. विवेक भारती उर्फ छोटू पुत्र श्री नारायन राम ग्राम कुशहा बुजुर्ग थाना रसड़ा जनपद बलिया जो सिघागर घाट* पर मौजूद है, कही जाने की फिराक में है । इस सूचना पर सिघागर घाट पहुंचकर अभियुक्त विवेक भारती उर्फ छोटू पुत्र श्री नारायन राम ग्राम कुशहा बुजुर्ग थाना रसड़ा जनपद बलिया को समय करीब 12.50 बजे दिन में पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया|
नाम पता अभियुक्त-
1. विवेक भारती उर्फ छोटू पुत्र श्री नारायन राम ग्राम कुशहा बुजुर्ग थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 313/26 धारा 64(2)(M), 65(1),115(2) बीएनएस 5L/6 पाक्सो एक्ट थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उप निरीक्षक अवनीश त्रिपाठी थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
2. का0 दीपक पाण्डेय थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
3. का0 इन्द्रजीत गुप्ता थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
4. का0 विपिन थाना रसड़ा जनपद बलिया ।
तहसील ब्यूरो चीफ रसड़ा तारकेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



