उत्तर प्रदेश : सोनभद्र
27 अक्टूबर 2026 : भारतीय जनता पार्टी जिला सोनभद्र के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल जी की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिसमें 28 अक्टूबर को गोष्ठी, 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि सरदार पटेल जी का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडीयाद गांव में एक किसान परिवार में हुआ था वे जीवन भर किसान मजदूर और ग्रामीण भारत की आवाज बने रहे खेड़ा सत्याग्रह 1918 और बारदोली सत्याग्रह 1928 में उन्होंने किसानों का नेतृत्व किया बारदोली की सफलता के बाद देशवासियों ने उन्हे सरदार की उपाधि दी स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रुप में उन्होने ने देश की प्रशासनिक नींव मजबूत कि अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में उनकी बड़ी भूमिका रही जिन्हे देश की स्टीमफ्रेम कहा जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ उन्हे 1991 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 1947 में जब देश आजाद हुआ तब लगभग 565 रियासतें थी अंग्रेजों ने उन्हे भारत में मिलने या स्वतंत्र रहने का विकल्प दे दिया था यह देश के टुकड़े टुकड़े होने का गंभीर खतरा था सरदार पटेल जी ने वीपी मेनन के सहयोग से साम दाम और दृढ़ निश्चय की नीति अपनाकर अधिकांश रियासतों को शांतिपूर्वक भारतीय संघ में मिलाया जुनागढ़ और हैदराबाद जैसी चुनौतीपूर्ण रियासतों का विलय में उनकी निर्णायक भूमिका रही। हैदराबाद में सितंबर 1948 में पुलिस कार्यवाही आपरेशन पोलो उसी दृढ़ता का उदाहरण है यदि सरदार पटेल न होते तो आज एकजुट और अखण्ड भारत हमारे सामने न होता। भाजपा का स्पष्ट मत है कि स्वतंत्रता के लंबे समय तक सत्ता मे रही कांग्रेस सरकारों ने राजनीतिक स्वार्थ के चलते सरदार पटेल जी के ऐतिहासिक योगदान को कम आंका और उन्हे वह सम्मान नही दिया जिसके वह हकदार थे। पार्टी का कहना है कि 1946 में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में प्रांतीय कांग्रेस समितियों का बहुमत सरदार पटेल के साथ था उस समय अध्यक्ष बनने वाला व्यक्ति ही आगे प्रधानमंत्री बनता फिर भी पटेल जी को पीछे हटना पड़ा और नेहरु जी पहले प्रधानमंत्री बने भाजपा इसे देश में पहली बार वोटचोरी की घटना बताती है।गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री रहते हुए जिनका निधन हुआ उनके निधन पर कांग्रेस सरकार द्वारा किसी प्रकार का राजकीय सम्मान नही दिया गया भारत रत्न जैसा सर्वोच्च सम्मान उन्हे 1991 में यानी 41 वर्ष बाद दिया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक कुमार मौर्या, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा निशान्त कुशवाहा, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओम प्रकाश यादव,जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो चीफ सोनभद्र नारायन दास की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



