महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी, 115 गुमशुदा मोबाइल बरामद !

सात माह में 743 मोबाइल फोन बरामद, बाजार मूल्य करीब 2.06 करोड़ रुपये !

उत्त्तर प्रदेश : महराजगंज

27 अक्टूबर 2026 : महराजगंज पुलिस ने तकनीक आधारित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने CEIR पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों की मदद से 115 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।

सात माह में 2.06 करोड़ रुपये के मोबाइल बरामद:-

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले सात महीनों में कुल 743 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब दो करोड़ छह लाख रुपये है। इस उपलब्धि में CEIR पोर्टल, सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों के समन्वित प्रयासों की अहम भूमिका रही। लंबे समय से गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने पर उनके स्वामियों ने प्रसन्नता जताते हुए महराजगंज पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई को तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से आम नागरिकों की संपत्ति वापस दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सर्विलांस टीम की रही अहम भूमिका:-

मोबाइल फोन बरामद करने वाली सर्विलांस टीम में ग्रेड-बी ऑपरेटर शिवानन्द पासवान, मुख्य आरक्षी मोहम्मद कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पाण्डेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता और आरक्षी नीरज कुमार शामिल रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थानों में CEIR पोर्टल से संबंधित कार्यों के लिए नियुक्त पुलिसकर्मियों का भी योगदान रहा।

मोबाइल गुम होने पर CEIR पोर्टल पर करें शिकायत:-

महराजगंज पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाने को सूचना दें और भारत सरकार के CEIR पोर्टल www.ceir.gov.in पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं। पुलिस ने मोबाइल का IMEI नंबर, खरीद का बिल और अन्य जरूरी विवरण सुरक्षित रखने की सलाह भी दी है, ताकि मोबाइल की पहचान और बरामदगी में मदद मिल सके।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts