नवरात्रि पर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए !

घी, साबूदाना, कुट्टू का आटा और तिल के तेल के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

15 अक्टूबर 2026 : नवरात्रि पर्व के दौरान आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल और प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के.के. उपाध्याय के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की गई। अभियान के तहत नौतनवा के गांधी चौराहा स्थित एम/एस सादिक ट्रेडर्स से गौक्रिष ब्रांड घी का नमूना लिया गया। वहीं, सोनौली के मंगल बाजार स्थित एम/एस कन्हैया जनरल स्टोर से साबूदाना तथा इसी बाजार के एम/एस विष्णु इंटरप्राइजेज से पतंजलि ब्रांड कुट्टू के आटे का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा महराजगंज के फरेंदा रोड स्थित पतंजलि स्टोर से पतंजलि ब्रांड तिल के तेल का नमूना लिया गया। विभागीय टीम ने कुल चार नमूने एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता और सुरक्षित भंडारण बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II ने बताया कि पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

 

Similar Posts