उत्तर प्रदेश : महराजगंज
15 अक्टूबर 2026 : मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत बेटियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली से परिचित कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने सराहनीय पहल की। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में भिटौली निवासी कक्षा 12 की छात्रा प्रिया द्विवेदी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान प्रिया ने जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई की और विभिन्न शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में 10 से 12 मामलों की सुनवाई:-
एक दिन की जिलाधिकारी प्रिया द्विवेदी ने जनसुनवाई के दौरान लगभग 10 से 12 मामलों को सुना। परसा गिदही निवासी कुसुमवती के अंश निर्धारण संबंधी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न करते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित हल्का लेखपाल को निर्देशित किया। वहीं, ग्राम पंचायत नेता सुरहुरवा में साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत पर जिला पंचायतराज अधिकारी को नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार निचलौल को प्रभावी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाने के लिए कहा।
डीएम ने समझाई प्रशासनिक कार्यप्रणाली:-
जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल लगातार छात्रा का मार्गदर्शन करते रहे। उन्होंने शिकायतों को सुनने, तथ्यों को समझने, संबंधित विभागों को प्रकरण भेजने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिलास्तरीय अधिकारियों के अधिकारों, दायित्वों और प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में जनसमस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है।
बेटियों को सपने साकार करने की प्रेरणा:-
जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति 6.0 के तहत शारदीय नवरात्रि के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रतिदिन विभिन्न थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रिया द्विवेदी को एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया, ताकि बेटियां प्रशासनिक कार्यों को करीब से समझ सकें और अपने लक्ष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल बेटियों को बेहतर करने, अपनी क्षमताओं को पहचानने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने प्रिया को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि वह कक्षा 12 में जीव विज्ञान की छात्रा हैं और आगे नीट की तैयारी करना चाहती हैं। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि प्रिया नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और जनपद का नाम रोशन करेंगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



