उत्तर प्रदेश : संतकबीर नगर
9 अक्टूबर 2026 : दीवानी न्यायालय संत कबीर नगर के सिविल जज (जूनियर डिवीजन) / एफटीसी प्रथम अभिनव त्रिपाठी की अदालत ने पुरानी जमीनी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला से अभद्रता, मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी मनोज चतुर्वेदी (सहायक विकास अधिकारी सहकारिता समिति, बनकटी, बस्ती) को समन जारी कर कोर्ट में तलब किया है। पत्रावली पर मौजूद मौखिक एवं अभिलेखी साक्ष्यों का संज्ञान लेते हुए अदालत ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3), 333 और 74 के तहत प्रथम दृष्टया अपराध माना है। पीड़िता सावित्री देवी के अनुसार, 16 अगस्त 2024 की सुबह करीब 10 बजे आरोपी मनोज चतुर्वेदी पुरानी रंजिश में उनके घर पहुंचे और वीडियो बनाने लगे; विरोध करने पर गालियां देते हुए घर में घुस आए, जबरन मंगलसूत्र व सोने की चेन छीन ली और टीवी-कूलर समेत गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। बीच-बचाव में आए लोगों के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए घटना के वक्त सरकारी ड्यूटी पर होने का दावा किया और लोक सेवक होने के नाते BNS की धारा 218 के तहत कानूनी संरक्षण मांगा। हालांकि, अदालत ने आरोपी की आपत्ति खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि कथित कृत्य आधिकारिक कर्तव्यों का हिस्सा नहीं है, इसलिए उन्हें कानूनी संरक्षण नहीं मिल सकता। कोर्ट ने आरोपी को ट्रायल के लिए तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी 2027 को तय की है।
जिला ब्यूरो चीफ संतकबीरनगर शशांक धर द्विवेदी की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


