उत्तर प्रदेश : महराजगंज
5 अकटूबर 2026 : दिनांक 4 अक्टूबर को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों के कब्जे से कुल 3 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर को बृजमनगंज पुलिस टीम बनगड़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पुरुष और महिला अलग-अलग झोले व पन्नी में गांजा लेकर हडियाकोट की ओर से पैदल बनगड़िया होते हुए फरेंदा की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने हडियाकोट-बनगड़िया मार्ग पर मदारीपुर मोड़ से आगे सड़क किनारे जंगल में घेराबंदी कर संदिग्धों की निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद बताए गए हुलिये के अनुसार एक पुरुष और महिला आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान होरीलाल जायसवाल (52) पुत्र गिरीशचन्द्र जायसवाल तथा उसकी पत्नी चन्द्रावती (42), निवासी बंजरहा सोनबरसा, टोला सिसहनिया, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। तलाशी में होरीलाल के पास से 1 किलो 600 ग्राम तथा चन्द्रावती के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा होरीलाल के पास से एक मोबाइल फोन और 280 रुपये नकद भी मिले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पति-पत्नी हैं और गांजा बेचने के उद्देश्य से फरेंदा जा रहे थे। मामले में थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी होरीलाल के विरुद्ध थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर में भी धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2026 में मुकदमा दर्ज है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



