फिर विवादों में दरोगा सचिन पटेल, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू !

उत्तर प्रदेश : प्रतापगढ़ SVT

1 मई 2026 : प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर एक दरोगा की कार्यशैली चर्चा में है, देवसरा क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है, मामले में क्षेत्राधिकारी पट्टी को जांच सौंपी गई है। देवसरा निवासी दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने आरोप लगाया है कि वह बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए थे, इसी दौरान वहां पहुंचे दरोगा सचिन पटेल ने उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, आरोप है कि बातचीत के दौरान धार्मिक विषयों पर भी टिप्पणी की गई और बाद में उन्हें “देख लेने” की धमकी दी गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। पहले भी लग चुके हैं आरोप सचिन पटेल पर दरोगा सचिन पटेल का नाम इससे पहले भी विवादों में आ चुका है, सांगीपुर थाने में दर्ज एक मामले में विलियमगढ़ पहाड़पुर निवासी पिंटू वर्मा ने आरोप लगाया था कि मुकदमे में धाराएं बढ़ाने और आरोपियों को जेल भेजने के एवज में उनसे 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित द्वारा इस संबंध में रिकॉर्डिंग के साथ शिकायत किए जाने पर जांच कराई गई थी, जांच के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने दरोगा को निलंबित कर दिया था। छह महीने बाद फिर उठा विवाद करीब छह महीने बाद एक बार फिर दरोगा पर लगे आरोपों ने उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वर्तमान मामले में अभी जांच जारी है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *