वार्ड संख्या 18, बोस नगर के लगभग 250 परिवारों को हर घर नल योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में !

उत्तर प्रदेश : सोनभद्र

2 अक्टूबर 2026 : वार्ड नंबर 18 में लगभग 250 परिवार आज भी हर घर नल योजना के लाभ से वंचित हैं। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस वार्ड के लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की आवश्यकता है, उसी वार्ड से मात्र लगभग 50 मीटर की दूरी पर पानी की टंकी स्थित है, लेकिन इसके बावजूद यहां के लोगों के घरों में नल से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। एक तरफ पानी की टंकी और दूसरी तरफ पानी के लिए परेशान जनता—यह स्थिति “दीपक तले अंधेरा” वाली कहावत को चरितार्थ करती है। वार्डवासियों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की महत्वपूर्ण “हर घर नल योजना” का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचाना है, लेकिन हमारे वार्ड के सैकड़ों परिवार अभी भी इस सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस संबंध में मेरे द्वारा पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया है तथा नगर पंचायत की बैठकों में भी लगातार इस जनसमस्या को उठाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अतः आपसे जनहित में विशेष आग्रह है कि इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, ताकि वार्ड संख्या 18, बोस नगर के लगभग 250 वंचित परिवारों तक शीघ्र हर घर नल योजना का लाभ पहुंचाया जा सके और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पानी किसी भी परिवार की मूलभूत आवश्यकता है। उम्मीद है कि आपके हस्तक्षेप से हमारे वार्ड के सैकड़ों परिवारों को जल्द ही राहत मिलेगी।

स्टेट न्यूज़ को – ऑर्डिनेटर उo प्रo अश्विनी कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts