औषधि प्रतिष्ठानों पर पुलिस-ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम की छापेमारी !

संदिग्ध औषधियों के चार सैंपल जांच के लिए भेजे गए !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

30 सितम्बर 2026 : जनपद में औषधियों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की निगरानी को लेकर पुलिस एवं ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित थोक एवं खुदरा औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों की आकस्मिक एवं व्यापक जांच की। जांच के दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों के औषधि लाइसेंस, दवाओं के भंडारण की व्यवस्था, कोल्ड चेन, फार्मासिस्ट की उपलब्धता तथा बिक्री एवं खरीद से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध विभिन्न औषधियों की भी जांच-पड़ताल की गई। जांच के दौरान कुछ औषधियों के सैंपल संदिग्ध पाए गए। टीम ने चार औषधियों के नमूने लेकर उन्हें सील किया, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही संबंधित औषधियों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि औषधि प्रतिष्ठानों की जांच का उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता, वैध बिक्री एवं निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts