थाना पैकोलिया पुलिस की सूझबूझ से आपसी सहमति व सामाजिक सौहार्द के बीच थाना परिसर स्थित मंदिर में संपन्न हुआ प्रेमी युगल का विवाह !

उत्तर प्रदेश : बस्ती

23 सितम्बर 2026 : मामले का संक्षिप्त विवरण:-थाना पैकोलिया क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर की रहने वाली युवती और इसी ग्राम के निवासी एक-दूसरे से प्रेम करते थे और साथ में अपना जीवन बिताना चाहते थे। इस संबंध में दोनों पक्षों के मध्य उपजे मतभेदों को दूर करने और मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर आमंत्रित किया गया। प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों पक्षों के परिजनों की उपस्थिति में युवक और युवती के उम्र एवं शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का गहनता से सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान दोनों ही बालिग पाए गए। इसके पश्चात पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बैठाकर सामाजिक एवं पारिवारिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक काउंसलिंग (परामर्श) की गई। पुलिस की समझौता वार्ता और सकारात्मक प्रयास के बाद दोनों परिवार इस विवाह के लिए सहर्ष तैयार हो गए। इसके उपरांत, दिनांक 23.09.2026 को दोनों पक्षों के सगे-संबंधियों, ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में थाना परिसर में स्थित मंदिर में पूरे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सदा साथ निभाने का वचन दिया। इस पुनीत कार्य और मानवीय पहल के लिए नवदंपति, उनके परिजनों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बस्ती पुलिस और थाना पैकोलिया पुलिस टीम की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर अली की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts