उत्तर प्रदेश : महराजगंज
21 सितंबर 2026 : भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा महराजगंज की मासिक बैठक सोमवार को चिऊरहा स्थित एसएसबी कैंप के सामने रामसागर गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को धूमधाम एवं व्यापक स्तर पर मनाने को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और समाज के अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने की, जबकि संचालन जिलामहामंत्री गोविंद गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि सभी को सदैव अच्छा आचरण अपनाते हुए गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों का सहयोग और सहभागिता जरूरी है। इस बार गांधी जयंती का आयोजन निचलौल में किया जाएगा। जिलामहामंत्री गोविंद गुप्ता ने कहा कि जयंती की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें आयोजित कर समाज के बीच पहुंचना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। जिलामीडिया प्रभारी सुरेंद्र गुप्ता एवं जिलाकोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर समाज के लोगों में जागरूकता और उत्साह पैदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के उन लोगों तक भी पहुंचना आवश्यक है, जिन्हें संगठन एवं कार्यक्रमों की पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है, ताकि उन्हें भी बैठकों और गांधी जयंती समारोह में शामिल किया जा सके। बद्री विशाल गुप्ता ने महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गांधी जी के संबंध में भ्रामक बातें एवं दुष्प्रचार किए जाने की स्थिति में समाज को जागरूक करने की जरूरत है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को मिलकर मेहनत करनी होगी। बैठक में रामराज गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, रामसागर गुप्ता, सर्वेश गुप्ता (ब्लॉक अध्यक्ष), अशोक कुमार गुप्ता (ब्लॉक अध्यक्ष), कमलेश गुप्ता, चंद्रशेखर साहू, विष्णुदयाल गुप्ता, राजू कुमार गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, बेचन गुप्ता सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 27 सितंबर, रविवार को निचलौल में आयोजित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



