तहसील समाधान दिवस में मंडलायुक्त व डीआईजी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं !

अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश !

उत्तर प्रदेश : बस्ती

19 सितम्बर 2026 : तहसील समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को हर्रैया तहसील में मंडलायुक्त बस्ती मंडल वैभव श्रीवास्तव और पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान तहसील हर्रैया में पहुंचे फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। मंडलायुक्त और डीआईजी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी संजीव त्यागी ने तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर प्रकरणों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए। मंडलायुक्त और डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने योग्य कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया, एसडीएम हर्रैया, तहसीलदार हर्रैया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला ब्यूरो चीफ बस्ती साबिर आली की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts