डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान को फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी,यूपी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

15 सितंबर 2026 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के पुनर्गठन के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नई सूची जारी की है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा की ओर से जारी सूची में डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान ने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाई है। वह अंबेडकरवादी छात्र सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी हैं तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भी रही हैं। कांग्रेस संगठन में उन्हें नागालैंड प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उन्हें दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। वर्तमान में डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान विभिन्न नेशनल न्यूज चैनलों पर कांग्रेस का पक्ष मजबूती से रखती नजर आ रही हैं। कांग्रेस की नई सूची में डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान के साथ अंशू अवस्थी, डॉ. अलीमुल्लाह खान, हिलाल नकवी, सचिन रावत और ईशान त्यागी समेत कई अन्य नेताओं को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पार्टी के रिसर्च एवं प्रचार विभाग में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पवन खेड़ा, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ निर्वहन करेंगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts