उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
3 अगस्त 2026 : पीपीगंज नगर पंचायत, वार्ड नंबर-2 में सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी के नेतृत्व में मकानों का सर्वे कराया गया। इस सर्वे का उद्देश्य ऐसे पात्र परिवारों की पहचान करना है, जो अब तक सरकार की आवास एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सके हैं। सर्वे के दौरान टीम ने घर-घर जाकर परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, आवास की स्थिति तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एकत्र की। सभासद एडवोकेट रामानंद दाढ़ी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से वार्ड में व्यापक स्तर पर सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वे में चिन्हित पात्र परिवारों का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा जाएगा, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि सर्वे टीम को सही जानकारी और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, जिससे पात्रता के आधार पर उनका नाम सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने से बचें, क्योंकि सभी विवरणों का सत्यापन किया जाएगा।वार्ड के लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि लंबे समय से योजनाओं के लाभ से वंचित परिवारों को अब सरकारी सहायता मिल सकेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सर्वे निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा हुआ तो जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलेगी।सर्वे कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभासद ने भरोसा दिलाया कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। सर्वे के दौरान पीपीगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि गुडडू रावत डूडा के कर्मचारी विवेक कुमार चौधरी, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, मोनू कुमार, सोनू कुमार, आकाश कुमार, किशन कुमार एवं टाउन एरिया के कर्मचारी शिवम जायसवाल, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



