नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो बहादुर छात्रों को डीएम ने किया सम्मानित !

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की होगी कार्रवाई !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

14 सितंबर 2026 : निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा 10 के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी महराजगंज ने अपने कार्यालय में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने दोनों छात्रों के साहस और मानवीय संवेदना की सराहना करते हुए उन्हें समाज और देश की अमूल्य धरोहर बताया। ज्ञात हो कि थाना निचलौल क्षेत्र में एक महिला द्वारा नहर में छलांग लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहडवल, थाना निचलौल ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों छात्रों की बहादुरी की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कार्यालय बुलाकर व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने संकट में फंसी महिला की सहायता कर अदम्य साहस, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। ऐसे साहसिक कार्य समाज में मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करते हैं तथा अन्य युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देते हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए प्रेषित किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts