उत्तर प्रदेश : कानपुर देहात
14 सितम्बर 2026 : शासन के निर्देशानुसार जनपद के कृषकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह सितम्बर का किसान दिवस दिनांक 16 सितम्बर 2026 (बुधवार) को अपराह्न 12:00 बजे विकास भवन सभागार, माती में आयोजित किया जाएगा। किसान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में कृषि एवं कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनमें उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता, मण्डी समिति, लघु सिंचाई, सिंचाई, विद्युत, जल निगम, कृषि विज्ञान केन्द्र, अग्रणी बैंक, नेडा तथा फसल बीमा कम्पनी के जनपद स्तरीय अधिकारी शामिल रहेंगे। किसान दिवस के दौरान कृषकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही किसानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने जनपद के समस्त कृषकों से किसान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत करने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
मण्डल ब्यूरो चीफ कानपुर श्याम किशोर पाण्डेय की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



