नौसड़ का SSP डॉ. कौस्तुभ ने किया निरीक्षण, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर दिए कार्रवाई के आदेश !

एसएसपी का सख्त आदेश: नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का तुरंत कटेगा चालान, सड़कों से हटेगा अवैध अतिक्रमण !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 अगस्त 2026 : यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने थाना गीडा क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख प्रवेश द्वार माने जाने वाले नौसड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर यातायात के दबाव और वाहनों की आवाजाही का बारकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने नौसड़ तिराहे पर वाहनों के व्यवस्थित संचालन और अवैध पार्किंग को रोकने के लिए मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में आने-जाने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नौसड़ क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त बढ़ाएं और यातायात में बाधा डालने वाले या नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने और नो-पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों पर तत्काल चालानी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस तत्परता से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब नौसड़ पर रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts