यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने सड़कों पर उतरे एसपी सिटी, मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश !

एसपी सिटी ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर परखी व्यवस्था, चौराहों पर मुस्तैद रहने की दी हिदायत !

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और यातायात बाधित करने वालों पर तत्काल कार्रवाई के सख्त निर्देश !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 अगस्त 2026 : शहर क्षेत्र में आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने और आवागमन को सुगम व निर्बाध बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) अभिनव त्यागी द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का सघन स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने चौराहों और पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों पर वाहनों की कतार न लगने पाए और यातायात संचालन पूरी तरह सुचारू रहे। उन्होंने कहा कि त्योहारों और सामान्य दिनों में भी नागरिकों को आवागमन में किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़कों या नो-पार्किंग जोन में अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के साथ कोई नरमी न बरती जाए। ऐसे वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान और क्रेन से हटाने जैसी विधिक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित की जाए। एसपी सिटी ने मातहतों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी। इस दौरान यातायात पुलिस व स्थानीय थानों के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts