उत्तर प्रदेश : महराजगंज
17 जुलाई 2026 : जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा दीपशिखा वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को अंबेडकर तिराहे से महराजगंज जाने वाले मार्ग पर स्थित एक चाय की दुकान के पास छापेमारी की। तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से 1.998 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।पुलिस ने इस मामले में थाना फरेन्दा पर मु.अ.सं. 191/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. रामवृक्ष गुप्ता (67 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा|
2. संजय गुप्ता (35 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा।
3. विरेन्द्र कुमार गुप्ता (30 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 17, लाजपत नगर, थाना फरेन्दा।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव, अनिल यादव, विनय मौर्य तथा महिला कांस्टेबल सीमा कुमारी शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



