रक्षाबंधन की रात ‘भाई’ बने तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास सिंह, एक घंटे में बेटी को पिता को सुपुर्द किया !

उतर प्रदेश : गोरखपुर

28 अगस्त 2026 : रक्षाबंधन की रात जब अधिकांश घरों में खुशियां और भाई-बहन के प्रेम का जश्न मनाया जा रहा था, उसी समय थाना तिवारीपुर में एक पिता की आंखों से आंसू बह रहे थे। 54 वर्षीय बुजुर्ग अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे और घबराई आवाज में बोले—“साहब, मेरी बेटी घर से चली गई है… उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।” पिता की यह गुहार सुनकर तिवारीपुर थाना प्रभारी विकास सिंह ने पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया। महिला की तलाश के लिए दो टीम बनाई। एक टीम में उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार यादव अपनी टीम के साथ तत्काल थाना प्रभारी विकास कुमार सिंह के निर्देश मिलते ही उन्होंने बिना समय गंवाए की तलाश शुरू कर दी। दूसरी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। रात करीब आठ बजे महिला के एक चौराहे से ऑटो में बैठने का फुटेज मिला। इधर सर्विलांस की मदद से मोबाइल की अंतिम लोकेशन गुलहरिया मिली। सीसीटीवी और सर्विलांस से मिले दोनों सुरागों को जोड़ते हुए उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव टीम के साथ गुलहरिया रवाना हो गए। सूचना मिलने के करीब एक घंटे के भीतर महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया, महिला के मिलते ही थाने में भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। बहन ने दौड़कर उसे गले लगा लिया। दोनों बहनें फूट-फूटकर रो पड़ीं, जबकि पिता ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस के सामने हाथ जोड़ते हुए धन्यवाद किया। रक्षाबंधन की रात थाना प्रभारी विकास सिंह, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव व उनकी टीम की तत्परता और संवेदनशीलता ने पुलिस की वर्दी को मानवीय चेहरा पेश किया। यह कार्रवाई बताती है कि पुलिस के लिए हर मिनट कीमती है और संकट में फंसा हर परिवार अपना है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह , उ0नि0 धर्मेंद्र कुमार यादव, का0 अजीत, का0 कुलदीप, का0 उदय, का0 अमन तथा सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts