​रक्षाबंधन पर बाजारों में सुरक्षा सख्त, थाना प्रभारी राजघाट ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त !

​पांडेयहाता से रेती चौराहे तक पुलिस का फ्लैग मार्च, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी !

उत्तर प्रदेश : गोरखपुर

28 अगस्त 2026 : आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत शहर में शांति, कानून व्यवस्था और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए राजघाट पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाण्डेयहाता से लेकर रेती चौराहे तक सघन पैदल गश्त किया। त्योहार के कारण बाजारों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस बल ने प्रमुख व्यापारिक मार्गों और संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों का सामान पटरी से बाहर न फैलाएं, ताकि खरीदारी करने आ रही महिलाओं व आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और मनचलों पर पैनी नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात रहने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी गौरव वर्मा ने व्यापारियों और आम जनता से संवाद कायम करते हुए कहा कि त्योहार को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ​पैदल गश्त में राजघाट थाने के उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts