खोराबार के प्यासी और रामनगर कड़जहा में अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं; आगामी त्योहारों को लेकर भी किया गया जागरूक !
थाना प्रभारी सुधांशु सिंह की मौजूदगी में प्यासी में 5 और रामनगर कड़जहा के सभी 4 मामलों का मौके पर ही हुआ समाधान !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
22 अगस्त 2026 : ग्रामीण अंचल में भूमि विवाद और राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों का गांव स्तर पर ही त्वरित समाधान कराने की मंशा से प्रशासनिक कसरत तेज हो गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के सख्त निर्देशों के क्रम में थाना खोराबार क्षेत्र के अंतर्गत विशेष जनचौपाल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह के नेतृत्व में यह चौपाल चौकी रामनगर कड़जहा और बेलवार चौकी क्षेत्र के प्यासी ग्राम सभा में आयोजित हुई। जनचौपाल के दौरान राजस्व और पुलिस महकमे के अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर पारदर्शी तरीके से एक-एक शिकायत की गंभीरता से सुनवाई की। प्यासी ग्राम सभा चौपाल में कुल 6 प्रकरण आए, जिनमें प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए 5 मामलों का मौके पर ही समाधान करा दिया गया। एक जटिल मामले में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए फरियादी को आगामी ‘थाना समाधान दिवस’ में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। रामनगर कड़जहा यहाँ आयोजित चौपाल में कुल 4 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 4 मामलों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निस्तारण कर दिया। मामलों के निस्तारण के साथ-साथ अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों के साथ संवाद कायम किया। थाना प्रभारी व पुलिस टीम ने ग्रामीणों से त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के प्रति जागरूक किया। इस जन चौपाल में राजस्व टीम की ओर से कानूनगो के.के. शुक्ला, लेखपाल राहुल सिंह, मनोज कुमार, संतोष सिंह और राकेश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही दोनों चौकियों के इंचार्ज और पुलिस बल के जवान तैनात रहे। कार्यक्रम में गांव के तमाम संभ्रांत नागरिकों और ग्रामीणों ने भाग लिया तथा प्रशासन की इस त्वरित व पारदर्शी निस्तारण प्रक्रिया की खुले दिल से सराहना की।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



