एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मिली सफलता; अभियुक्त के पास से कुशीनगर से चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद !
पकड़े गए अभियुक्त पर बड़हलगंज, गगहा, झगहा और हाटा थानों में दर्ज हैं करीब आधा दर्जन गंभीर आपराधिक मुकदमे !
उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
22 अगस्त 2026 : बड़हलगंज क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़हलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने राह चलती महिला से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और कुशीनगर से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बीते 18 अगस्त 2026 को बड़हलगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया था। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई थी प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पकड़ा गया अभियुक्त राजबहादुर यादव उर्फ राजू पुत्र सूचित यादव, निवासी परसिया तिवारी, थाना बड़हलगंज का रहने वाला है। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल जनपद कुशीनगर के हाटा थाने से चोरी की गई थी। पकड़ा गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर गोरखपुर के बड़हलगंज, झगहा, गगहा और कुशीनगर के हाटा थाने में चोरी, लूट और धोखाधड़ी जैसे करीब आधा दर्जन गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उप-निरीक्षक रवि भूषण राय, उप-निरीक्षक संतोष यादव, कांस्टेबल आशीष कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल आशीष कुमार यादव और रिक्रूट कांस्टेबल सौरभ राय शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड !
~ Super Fast Updation
~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 


Phone : 0594-7355059
WLL Phone : +91 94129 17922
Official Whatsapp : +91 96394 97030
Official Email : info@swarvidrohtimes.in
Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



