सड़क पर गिट्टी-बालू का ढेर बना हादसे का कारण, बाइक सवार गंभीर !

उत्तर प्रदेश : महराजगनज

12 अगस्त 2026 : बृजमनगंज नगर पंचायत क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम गिट्टी-बालू के ढेर के कारण ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय भोला चौधरी, निवासी बाकिनिहा, लक्ष्मीपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे लेहड़ा और ब्लॉक को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार गिट्टी-बालू के ढेर के बीच से गुजर रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। हादसे में भोला चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए उसमें सवार यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि घायल के सिर और पैर में काफी चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

महीनों से सड़क पर पड़ा है गिट्टी-बालू का ढेर:-

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क किनारे गिट्टी-बालू का ढेर महीनों से पड़ा हुआ है। जेसीबी से सामग्री उतारे जाने के दौरान गिट्टी-बालू सड़क पर फैल जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होने के साथ वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इस समस्या की कई बार नगर पंचायत अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद भी नगर पंचायत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी एवं संबंधित उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क से गिट्टी-बालू तत्काल हटवाने, आवागमन सुचारु कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts