डीसीएम की पूरी रकम चुकाने के बाद भी वाहन ट्रांसफर नहीं करने का आरोप !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

14 अगस्त 2026 : भिटौली थाना क्षेत्र के शिकारपुर चौकी इलाके में डीसीएम वाहन खरीदने के बाद पूरी रकम का भुगतान करने के बावजूद वाहन अपने नाम ट्रांसफर न किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वाहन मालिक पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। नगर पंचायत परतावल निवासी वीरेंद्र प्रसाद पुत्र गजराज ने शिकारपुर चौकी पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने बल्लो खास निवासी रमेश चंद्र जायसवाल पुत्र लालजी जायसवाल से डीसीएम लोडर संख्या UP 30 T 9971 को 3.50 लाख रुपये में खरीदा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक सौदे के तहत उन्होंने 1.81 लाख रुपये रमेश जायसवाल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए, जबकि शेष 1.69 लाख रुपये वाहन की किस्त के रूप में जमा किए गए। इस तरह वाहन की तय कीमत 3.50 लाख रुपये का पूरा भुगतान किए जाने का दावा किया गया है। वीरेंद्र प्रसाद का आरोप है कि पूरी रकम अदा करने के बाद जब उन्होंने डीसीएम को अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए कहा तो वाहन मालिक ने कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने और वाहन अपने नाम ट्रांसफर कराने में मदद दिलाने की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts