उत्तर प्रदेश : महराजगंज
12 अगस्त 2026 : नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में बुधवार सुबह धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को कथित तौर पर कोबरा सांप ने तीन बार डस लिया। परिजन आनन-फानन में उसे मोटरसाइकिल से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान करीब 25 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान लीलावती मद्धेशिया (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, लीलावती घर के पीछे स्थित धान के खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए रतनपुर सीएचसी ले गए, लेकिन चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। बताया गया कि मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। घटना के समय उनके पति काम के सिलसिले में भैरहवा, नेपाल गए हुए थे। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का मायका नौतनवा थाना क्षेत्र के बगहा गांव में बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद सपेरे की मदद से कथित तौर पर सांप को पकड़ लिया गया। महिला की मौत के बाद चंडीथान गांव में दहशत का माहौल है।
उत्तर प्रदेश न्यूज हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



