एनएचआई/पीएनसी द्वारा अस्पताल का रास्ता बंद किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, मरीजों को 2 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने की मजबूरी !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

5 अगस्त 2026 : फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग नौतनवा–सोनौली–गोरखपुर मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के मुख्य प्रवेश मार्ग को एनएचआई/पीएनसी द्वारा बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल के ठीक सामने पहले से आवागमन का रास्ता खुला था, लेकिन अब उसे बंद कर दिए जाने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने के लिए अब करीब 2 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय पर उपचार न मिलने का खतरा बढ़ गया है और लोगों में इस निर्णय को लेकर नाराजगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी के अधीक्षक डॉ. एम.पी. सोनकर ने बताया कि अस्पताल के मार्ग को बंद किए जाने की जानकारी संबंधित एनएचआई (महराजगंज) के अधिकारियों को पहले ही दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मार्ग बहाल कराने के लिए अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अस्पताल के मुख्य प्रवेश मार्ग को तत्काल खोला जाए, ताकि मरीजों और एंबुलेंस को बिना किसी बाधा के अस्पताल तक पहुंचने में सुविधा हो सके। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts