30 जुलाई को लखनऊ के हजरतगंज से अभियान की शुरुआत, पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान !
उत्तर प्रदेश : लखनऊ
23 जुलाई 2026 : उत्तर प्रदेश में फर्जी पत्रकारों, पत्रकारिता की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों तथा वाहनों पर अनधिकृत रूप से ‘प्रेस’ लिखकर चलने वालों के खिलाफ अभियान शुरू करने का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) की ओर से प्रस्तावित इस अभियान की शुरुआत आगामी 30 जुलाई को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे से किए जाने की जानकारी दी गई है। समिति के अनुसार, अभियान का उद्देश्य पत्रकारिता की गरिमा और विश्वसनीयता को बनाए रखना तथा पत्रकारिता के नाम पर कथित रूप से गलत गतिविधियां करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराना है। अभियान के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह मुहिम वास्तविक और ईमानदार पत्रकारों के खिलाफ नहीं है, बल्कि पत्रकारिता की आड़ में कथित रूप से अवैध वसूली, दबाव बनाने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि वाहनों पर बिना अधिकृत अनुमति के ‘प्रेस’ लिखकर चलने की प्रवृत्ति पर भी प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है। समिति के अध्यक्ष विक्रम राव के नेतृत्व में प्रस्तावित अभियान को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महासचिव ज्ञानेश पाठक ने बताया कि अभियान को प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसीलों और कस्बों तक पहुंचाने की योजना है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के सहयोग से ‘प्रेस’ लिखे वाहनों की जांच तथा फर्जी पत्रकारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जाएगी। समिति की ओर से संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी अभियान के संबंध में पत्र भेजे जाने की बात कही गई है। संगठन का कहना है कि यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पत्रकार होने का गलत दावा करने या वाहन पर अनधिकृत रूप से ‘प्रेस’ लिखे जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। समिति के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीकांत तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि वास्तविक पत्रकारों और फर्जी तरीके से पत्रकारिता का नाम इस्तेमाल करने वालों के बीच अंतर स्पष्ट होना चाहिए। समिति ने प्रदेश के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों, संपादकों और छायाकारों से अभियान में सहयोग की अपील की है। समिति के अनुसार, 30 जुलाई को सुबह 10 बजे हजरतगंज चौराहे से अभियान की शुरुआत प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



