उत्तराखण्ड : SVT नैनीताल
21 जुलाई 2026 : नैनीताल में 1 अगस्त 2026 से तल्लीताल डाँट से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक पूरे मॉल रोड क्षेत्र को ‘नो हॉर्न ज़ोन’ घोषित किया जाएगा। इस अवधि के बाद यदि कोई वाहन चालक प्रतिबंधित क्षेत्र में हॉर्न बजाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध उत्तराखंड मोटरयान नियमावली के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस, परिवहन विभाग, नगर पालिका, विकास प्राधिकरण तथा राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि नई व्यवस्था लागू होने से पहले आम लोगों और पर्यटकों को इसकी जानकारी देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। प्रशासन ने मॉल रोड और उसके आसपास के क्षेत्रों में ‘नो हॉर्न ज़ोन’ से संबंधित साइन बोर्ड, फ्लेक्स और सूचना पट्ट स्थापित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को स्वच्छता, नैनी झील के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, बार एसोसिएशन, नाव संचालकों, डीएसए तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। सभी संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कर अभियान को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। प्रशासन ने 24 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान एनसीसी, एनएसएस और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक भी लोगों को नई व्यवस्था के बारे में जागरूक करेंगे। वहीं, नियमों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित करने के लिए मॉल रोड क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि नैनीताल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण है और मॉल रोड अपनी शांत, स्वच्छ और प्राकृतिक पहचान के लिए जानी जाती है। उनका कहना है कि अनावश्यक हॉर्न से होने वाला ध्वनि प्रदूषण न केवल पर्यावरण को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यटकों के अनुभव को भी खराब करता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि 1 अगस्त से लागू होने वाले इस नियम का पालन करें, मॉल रोड क्षेत्र में हॉर्न का प्रयोग न करें और नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता एवं शांत वातावरण को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग दें।

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


