उत्तर प्रदेश : सिद्धार्थनगर
21 जुलाई 2026 : इटवा पर्यावरण संरक्षण और सड़क किनारे हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से नव युवक ग्राम विकास समिति ने क्षेत्र की करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क की दोनों पटरियों पर पौधारोपण कराने की मांग की है। समिति की ओर से इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। समिति ने संग्रामपुर से गौरा होते हुए रसूलपुर, पकरैला, सलवनजोत और एकड़ेगवा तक सड़क के दोनों किनारों पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाने की मांग की है। समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामवृक्ष गुप्ता ने कहा कि लगातार पेड़-पौधों की कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में सड़क की पटरियों पर बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पेड़ लगने से लोगों को शुद्ध हवा मिलने के साथ ही राहगीरों को छाया भी मिलेगी। इसके अलावा पेड़ मिट्टी के कटाव और सड़क की पटरियों के क्षरण को रोकने में भी सहायक होंगे। समिति के अध्यक्ष डॉ. जंग बहादुर चौधरी ने कहा कि पौधारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज लगाए गए पौधे भविष्य में बड़े होकर हरियाली बढ़ाने के साथ भूमि संरक्षण और मिट्टी कटान रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से सड़क किनारे पौधारोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगवाने की भी मांग की।
इस मौके पर कमलेश यादव, कमाल अहमद, अली हुसैन आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट



*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



