महराजगंज में किसान से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

3 जुलाई 2026 : जनपद के लक्ष्मीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में चकबंदी के दौरान एक किसान से कथित रूप से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक लेखपाल बुजुर्ग किसान से रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित किसान जयप्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि चक संख्या-151 की भूमि को पूर्व स्थिति में करने के एवज में लेखपाल अनिल पाण्डेय ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। किसान का दावा है कि उसने 70 हजार रुपये पहले और 30 हजार रुपये बाद में दे दिए, लेकिन इसके बावजूद उसका कार्य नहीं किया गया। आरोप है कि बाद में उससे अतिरिक्त रकम की भी मांग की गई। इसी कथित लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला चकबंदी अधिकारी नवीन गोयल ने वायरल वीडियो के आधार पर लेखपाल अनिल पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए विभागीय टीम गठित कर दी गई है। इस घटना ने चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा का विषय यह भी है कि क्या इस कथित भ्रष्टाचार में केवल संबंधित लेखपाल की भूमिका है या फिर जांच में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आएगी। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts