बिरयानी के पैसे मांगने पर डायल-112 कर्मियों से विवाद, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप !

उत्तर प्रदेश : महराजगंज

30 जून 2026 : घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा स्थित एक होटल में सोमवार देर शाम बिरयानी के भुगतान को लेकर डायल-112 की पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों और होटल संचालक के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। होटल संचालक के अनुसार, डायल-112 के पुलिसकर्मी होटल पर पहुंचे और तीन प्लेट बिरयानी पैक कराई। आरोप है कि जब उनसे भुगतान करने को कहा गया तो वे आनाकानी करने लगे। इसी दौरान होटल संचालक ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी पुलिसकर्मियों के होटल पर पहुंचने की बात सामने आ रही है। संचालक का आरोप है कि इससे पहले भी चौराहे पर स्थित एक अन्य दुकानदार के साथ भुगतान को लेकर ऐसी ही घटना हो चुकी है। उस समय मामला थाने तक पहुंचने के बाद संबंधित दुकानदार को भुगतान कर मामले को शांत कराया गया था। होटल संचालक ने दावा किया कि पुलिसकर्मियों द्वारा इस तरह की घटना पहले भी कई बार की जा चुकी है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *