उत्तराखण्ड : काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) SVT
22 जून 2026 : दिनांक 21 जून कोअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग प्रशिक्षिका मधुबाला के निर्देशन में काशीपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। पहला योग सत्र प्रातः 5:30 बजे बाबा स्कॉलर्स अकादमी, कुंडेश्वरी चौराहा में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा सत्र प्रातः 7:00 बजे गंगापुर गोंसाई स्थित अपना घर सोसाइटी में संपन्न हुआ।
दोनों स्थानों पर भारत सरकार के निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम (चालन क्रियाएं), विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और रुचि का परिचय दिया।
अपना घर सोसाइटी में आयोजित योग शिविर में उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। वहीं पूर्व योग शिक्षिका सुष्मिता अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुराग गंगोला ने भी योगाभ्यास में भाग लेते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन की कुंजी बताया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। योग प्रशिक्षिका मधुबाला ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। दोनों योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संदेश “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज” को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/








