उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
22 जून 2026 : नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामनगर में स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र भवन (एनएम सेंटर) के जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों एवं सम्मानित नागरिकों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। लोकार्पण समारोह से पूर्व रामनगर ग्राम सभा सहित आसपास की विभिन्न ग्राम सभाओं के दर्जनों ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने विधायक का फूलमालाओं एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र के जीर्णोद्धार से क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में रामअचल यादव (प्रधान रामनगर), नंद किशोर यादव (प्रधान बैरवा बनकटवा), अंगद यादव (प्रधान जंगल गुलरिहा), अवधेश मद्धेशिया (प्रधान हनुमानगढ़िया), मोलई प्रजापति (प्रधान बैजनाथपुर उर्फ चरका), सुकई यादव (प्रधान धोतियहवा), मनोज राजभर (पूर्व प्रधान सेमरहवा), मकसूद (प्रधान बैरवा चंदनपुर) तथा जीत बहादुर (पूर्व प्रधान रामनगर) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ लक्ष्मीपुर महेन्द्र की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/





