महाराजगंज में बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर पुलिस का विशेष अभियान शुरू, थानों में बनेगा वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

13 जून 2026 : बुजुर्गों की सुरक्षा, सहायता और पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने विशेष कम्यूनिटी पुलिसिंग अभियान की शुरुआत की है। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन के निर्देश पर पूरे जोन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों में वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्टर तैयार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) की टीमें अभियान को धरातल पर उतार रही हैं। अभियान के तहत थाना क्षेत्रों में रहने वाले 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की सूची तैयार की जा रही है। CPU टीम के सदस्य बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए संपर्क नंबर भी साझा कर रहे हैं। पुलिस द्वारा प्रत्येक थाने में “वरिष्ठ नागरिक रजिस्टर” बनाया जाएगा, जिसमें बुजुर्गों का नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर, संपर्क की तिथि और संबंधित पुलिसकर्मी का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा बुजुर्गों द्वारा बताई गई समस्याओं और उनके समाधान की जानकारी भी रजिस्टर में अपडेट रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर इस रजिस्टर की समीक्षा और निरीक्षण किया जाएगा, जिससे अभियान की प्रभावशीलता बनी रहे। यह विशेष अभियान 13 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके तहत कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क कर उनकी सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। महराजगंज पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों के साथ विश्वास और सहयोग का मजबूत रिश्ता स्थापित करना है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *