उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
14 अप्रैल 2026 : अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद गोरखपुर के तत्वावधान में शिक्षको ने TET के विरोध में मसाल जूलूस निकाल कर अपनी सेवा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दिखाई| कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बवोधन में विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री /जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद केन्द्रीय विद्यालयों में 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना शिक्षको की सेवा सुरक्षा के खिलाफ षड्यंत्र है| वर्ष 2011से शिक्षको की नियुक्ति में टीईटी की अहर्ता अनिवार्य की गई है। टीईटी अनिवार्यता को लेकर सभी शिक्षकों ने रोष व्याप्त है । महासंघ के जिला संयोजक व जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बाल विनोद शुक्ला ने कहा कि मसाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शाम 5 बजे निकल कर जो गोलघर गणेश चौराहा होते हुए जिला पंचायत चौराहा से वापस आ कर काली मंदिर गोलघर पर समाप्त किया गया| अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व महासंघ के संयोजक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी सेवा को सुरक्षित करने के लिए मसाल जुलूस में जिले के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। अटेवा के जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक सुनील दूबे ने कहा कि हम सभी शिक्षक कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा एवं टीईटी के विरोध इस मसाल जूलूस में लामबंद होकर सहभागिता कर रहे हैं| हम अपनी इस लड़ाई में राष्ट्रीय स्तर पूरी शिद्दत के साथ लड़ रहे हैं । विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह तथा संरक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय व डा.महेन्द्र राय ने कहा की हिंदुस्तान के 25 लाख शिक्षकों की यह लड़ाई है जिसे हर हाल में जितना होगा।महासंघ के महासचिव संचालन करते हुए कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर हैं| राज्य कर्मचारी संयुक्त के जिलाध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव,अनूदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की इस लड़ाई को अपना समर्थन व्यक्त किया मसाल जूलूस में विशेष शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष मुंन्न राय, टी.एस.सी.टी. की जिलाध्यक्ष ज्योति राय, संदीप पाण्डेय, रणविजय सिंह, चन्द्रनाथ राय, अनिल भारती, विपिन मिश्रा, यशपाल सिंह, संजीव सिंह, देवेश सिंह, पवन तिवारी, अखिलेश्वर मिश्र, चंद्रकांति देवी, नीता यादव,रणधीर सिंह अरुण त्रिपाठी, ईश्वर चंद शुक्ला, शिवरतन निषाद, अजय कनौजिया,सुनील शर्मा, सुशील सिंह, गणेश त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, गणेश कुमार, गंगेश्वर पाण्डेय, संजय चौरसिया,धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद आसिम, शिव प्रसाद शर्मा, राजकुमार, रणधीर शाही आदि ने संबोधित किया। मसाल जूलूस में सत्य प्रकाश मिश्रा, ज्ञानेश्वर यादव, राजकुमार, शिव प्रसाद शर्मा, रणधीर शाही, मनीष कुमार सिंह, सीमा राम, अर्जुन गुप्त, सुरेश पासवान, ईश्वर चंद शुक्ला, मोहम्मद आसिम, शमसुद्दोहा, वीरेंद्र प्रसाद, यादवेन्द्र यादव, अजय कुमार भास्कर, रंजना मौर्य, वरुण दूबे एवं बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील ब्यूरो चीफ कैम्पियरगंज दुष्यंत लाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



