उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
6 जून 2026 : थाना सिन्दुरिया पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 126/2026, धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त इरफान अली पुत्र साकीर अली निवासी लक्ष्मीपुर एकडंगा, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 5 जून 2026 को एक महिला ने थाना सिन्दुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ अभियुक्त ने जबरन दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से जामा तलाशी में 310 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



