उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
6 जून 2026 : अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र से शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, थाना घुघली में 09 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 96/2026 के तहत ग्राम सिरसिया निवासी प्रदुम्न यादव उर्फ लालू पुत्र ध्रुप यादव के खिलाफ नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी और किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर शनिवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदुम्न यादव उर्फ लालू (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


