उत्तर प्रदेश : महारजगंज
6 जून 2026 : जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना कोल्हुई क्षेत्र में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी लादकर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से संबंधित अभिलेख एवं वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा। आरोप है कि चालक पुलिस को देखकर ट्रॉली में लदी मिट्टी गिराकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान चालक वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना कोल्हुई में दाखिल कर दिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुक्तिनाथ यादव, कांस्टेबल हरि प्रताप यादव तथा कांस्टेबल हरिकेश चन्द शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



