उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
6 जून 2026 : आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शक्ति मोहन अवस्थी संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, नगर निकाय, समाज कल्याण, कृषि सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, महिला उत्पीड़न तथा साइबर अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने को कहा। एसपी ने निर्देशित किया कि भूमि विवादों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर समय रहते कार्रवाई की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं महिला उत्पीड़न एवं पारिवारिक विवादों में पीड़ित पक्ष की बात गंभीरता से सुनते हुए त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाने और शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय देने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, तहसील प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



