महाराजगंज को मिले नए बीएसए, सुरजीत सिंह ने संभाला कार्यभार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

2 जून 2026 : जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रिद्धि पांडेय के स्थानांतरण के बाद मंगलवार को सुरजीत सिंह ने नए बीएसए के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान बीएसए रिद्धि पांडेय ने सुरजीत सिंह को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त बीएसए सुरजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ करना तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने शिक्षकों एवं विभागीय कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की बात कही। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिद्धि पांडेय के कार्यकाल में संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नए बीएसए के पदभार ग्रहण के साथ ही जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में नई कार्यशैली और शिक्षा सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।फोटो कैप्शन: नवनियुक्त बीएसए सुरजीत सिंह को कार्यभार सौंपते हुए निवर्तमान बीएसए रिद्धि पांडेय।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *