नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

1 जून 2026 : थाना सोनौली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में थाना सोनौली पुलिस की टीम ने मु0अ0सं0 48/2026, धारा 137(2) एवं 87 बीएनएस से संबंधित मामले में जांच और तलाश अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, अपहृता की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने अथक प्रयास करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी जितेन्द्र उर्फ पवन मद्धेशिया (22 वर्ष) निवासी लक्ष्मीनगर टोला वैकुण्ठपुर, थाना सोनौली को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी 12वीं तक शिक्षित बताया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल सर्वदेव गौड़, कांस्टेबल पंकज सरोज एवं महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई को नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *