उत्तर प्रदेश : गोरखपुर
06 फरवरी 2026 : जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में तैनात सफाई कर्मी संतोष यादव की एक तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया । वायरल तस्वीर में संबंधित कर्मी हाथ में सिगरेट लिए धुआं उड़ाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मेज पर शराब की बोतल, नमकीन, पानी का गिलास तथा सिगरेट का पैकेट रखा नजर आ रहा है । तस्वीर के बैकग्राउंड में लकड़ी की अलमारी पर ‘पंचायत 22’ लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि फोटो ब्लॉक मुख्यालय स्थित पंचायत कार्यालय की बताई जा रही है । सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद आमजन में नाराजगी देखी जा रही है । स्थानीय नागरिकों महेश, पवन और सुरेश का आरोप है कि संबंधित सफाई कर्मी नियमित रूप से ग्राम सभाओं में सफाई कार्य करने नहीं जाता और न ही ब्लॉक परिसर की नियमित सफाई करता है । उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली की जाती है । सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सफाई कर्मियों की तैनाती ग्राम सभाओं में स्वच्छता कार्य के लिए की जाती है, न कि ब्लॉक मुख्यालय में बैठकर उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित रहने के लिए । इस संबंध में एडीओ पंचायत रमेश चंद ने बताया कि संबंधित सफाई कर्मी ब्लॉक मुख्यालय से अटैच है, इसी कारण वह गांवों में सफाई कार्य के लिए नहीं जाता । वहीं, बीडीओ जंगल कौड़िया सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वायरल तस्वीर की जांच कराई जा रही है । यदि जांच में फोटो तथा लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी ।स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM




