डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साख समिति की विशेष बैठक संपन्न !

उत्तर प्रदेश : महाराजगंज

29 मई 2026 : जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साख समिति (DCC) की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय समावेशन, ऋण वितरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना तथा स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद का ऋण-जमा अनुपात (CD Ratio) मार्च 2026 में बढ़कर 69.58 प्रतिशत हो गया है, जो भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित 60 प्रतिशत के मानक से अधिक है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने बैंकर्स एवं संबंधित विभागों की सराहना की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद द्वारा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए जाने का उल्लेख करते हुए जिलाधिकारी ने चालू वित्तीय वर्ष में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण एवं समयबद्ध ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित प्रकरणों पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित बैंक शाखाओं को लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण एवं स्वीकृत ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी जून माह में आयोजित होने वाले स्वनिधि महोत्सव एवं विशेष अभियान में बैंकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा के दौरान पात्र लाभार्थियों के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करते हुए शीघ्र ऋण स्वीकृति एवं वितरण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों के खाते खोलने तथा क्रेडिट लिंकेज की प्रगति में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में नाबार्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2027-28 की संभाव्यता युक्त ऋण योजना (PLP) तैयार किए जाने हेतु संबंधित विभागों एवं बैंकों से आवश्यक आंकड़े एवं सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त यूपी ग्रामीण बैंक की करमही शाखा के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) भूपेंद्र मिश्रा, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक सुधीर पाण्डेय, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दीपा पंत, उपायुक्त उद्योग धीरज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

 

 

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢

*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –

https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G

*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*

https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*

भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।

~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️

इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻‍💻🧑🏻‍💻👩🏻‍💻

☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com

*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*

*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/ 

*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA

*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes

*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892

*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/

*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times

*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes

*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *