उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
30 मई 2026 : जिले में जारी डीजल संकट और कालाबाजारी के बीच प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध डीजल भंडारण के मामले का खुलासा किया है। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ेपुरवा में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 700 लीटर डीजल बरामद किया, जिसे पानी की टंकी और गैलनों में छिपाकर रखा गया था। जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले में डीजल की कमी से किसान इन दिनों भारी परेशानी झेल रहे हैं। खेतों की सिंचाई और कृषि कार्यों के लिए किसानों को रात-रात भर पेट्रोल पंपों पर लाइन लगानी पड़ रही है। कई स्थानों पर किसानों को अपनी बारी का इंतजार करते हुए पंपों के बाहर ही रात गुजारनी पड़ रही है। इसी बीच बढ़ेपुरवा गांव में अवैध रूप से डीजल जमा किए जाने की सूचना मिलने पर थाना निचलौल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी निचलौल की मौजूदगी में की गई छापेमारी के दौरान एक मकान की छत पर रखी पानी की टंकी में डीजल भरा हुआ मिला। इसके अलावा कई गैलनों में भी बड़ी मात्रा में डीजल स्टॉक किया गया था। जांच के दौरान कुल लगभग 700 लीटर डीजल बरामद किया गया। बरामदगी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मामले की सूचना पूर्ति निरीक्षक निचलौल को देते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद किसानों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि एक ओर किसान डीजल के अभाव में खेती-किसानी के कार्य प्रभावित होने से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग मुनाफाखोरी के लिए सैकड़ों लीटर डीजल घरों में छिपाकर रख रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डीजल की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर ईंधन उपलब्ध हो सके और ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/






