उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
29 मई 2026 : थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, नगदी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को एक महिला परतावल बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बैग से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में मु0अ0सं0 154/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना और पुलिस टीम के अथक प्रयास से घटना के मात्र दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सिकन्दर पुत्र राजबहादुर निवासी रामनगर थाना भिटौली तथा समीर राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी रामनगर थाना भिटौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक इनफिनिक्स कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल, एक टेक्नो स्पार्क मोबाइल, ₹220 नगद तथा घटना में प्रयुक्त बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP 53 AZ 5603 बरामद की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार गौड़, राजू कुमार यादव तथा राजकुमार सिंह शामिल रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज़ हैड कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट


*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/



