उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
23 अप्रैल 2026 : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर बुधवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नेपाल के आर्म् पुलिस फोर्स (APF) नेपाल और नेपाल पुलिस के जवान कथित तौर पर भारतीय सीमा में घुस आए और एक युवक को पकड़कर घसीटते हुए नेपाल की ओर ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सरहद के दोनों ओर इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया, वहीं भारतीय सीमा क्षेत्र में व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भारतीय सीमा में इस तरह की कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। खासतौर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए भारतीय पुलिस और एसएसबी तत्काल हरकत में आई। पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, समन्वय स्थापित कर नेपाल ले जाए गए युवक को वापस भारत लाया गया। इसके बाद युवक की माता को बुलाकर एसएसबी और पुलिस की मौजूदगी में उसे सुपुर्द कर दिया गया। भारतीय पुलिस प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए नेपाल पुलिस को भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले उचित समन्वय बनाए रखने की स्पष्ट हिदायत दी है।
ब्लॉक ब्यूरो चीफ लक्ष्मीपुर महेन्द्र की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


