25 से 27 अप्रैल तक 11 केंद्रों पर होगी परीक्षा !
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा होमगार्ड परीक्षा को नकल विहीन, और पारदर्शी सम्पन्न कराने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन मे किया गया ब्रीफ !
उत्तर प्रदेश : महाराजगंज
22 अप्रैल 2026 : जिला प्रशासन ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। कुल 25,920 अभ्यर्थी तीन दिनों में छह पालियों में परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ निगरानी की भी कड़ी व्यवस्था की गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा को पूर्णतः नकल विहीन, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। महोदय ने निर्देशित किया कि, सभी ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मी समय से अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों* पर विशेष नजर रखी जाए तथा तत्काल कार्रवाई की जाए। अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखा जाए, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की पहुंच आसान बनाई जाए।
हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। परीक्षा का कार्यक्रम परीक्षा तीन दिनों (25, 26 एवं 27 अप्रैल) तक चलेगी। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी| पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चलेगी| प्रत्येक पाली में 4,320 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार कुल 6 पालियों में 25,920 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिले के 11 केन्द्र पर परीक्षा आयोजित होगी। कुल 25,920 की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था के साथ परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी निगरानी की व्यवस्था की है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जोनल मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि किसी भी अनियमितता पर तुरंत नजर रखी जा सके। केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्र सह-व्यवस्थापक भी नियुक्त किए गए हैं। सभी 11 केंद्रों पर कुल 437 जनपदीय पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त पूरे जनपद मे परीक्षा के दौरान प्रत्येक थानों से कानून एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी व यातायात ड्यूटी लगाई गयी है जिससे कोई भी असुविधा की स्थिति न पैदा हो ।
स्टेट न्यूज़ हैड उत्तर प्रदेश कृष्ण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*”स्वर विद्रोह टाइम्स”* का व्हाट्सएप पर अधिकृत चैनल उपलब्ध है, चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर फॉलो करे –
https://whatsapp.com/channel/0029Va9Ll505q08WpNIJyB2G
*”भारत संरक्षण पार्टी (PIP)”* के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे –*
https://chat.whatsapp.com/D7G2VrWYHin3abyqi0NsUM

*“स्वर विद्रोह टाइम्स”*
भारत का सबसे तेज उभरता हुआ न्यूज़ नेटवर्क देश के सभी राज्यों, जिला, नगर एवं ब्लॉक में रिपोर्टर की नियुक्ति कर रहा है ।
~ विज्ञापनों में 100% तक कमीशन / रिफण्ड ! 💰 ~ Super Fast Updation ⌛ ~ अधिकतम 7 कार्यदिवस में प्राप्त करे अपनी रिपोर्टर किट 🎤🗓️
इच्छुक व्यक्ति अतिशीघ्र संपर्क करें 👨🏻💻🧑🏻💻👩🏻💻
☎️ Phone : 0594-7350540 & 0594-7355059 📞 WLL Phone : +91 94129 17922 💼 Official Whatsapp : +91 96394 97030 📧 Official Email : info@swarvidrohtimes.in 📩 Alternate Email : swarvidrohtimes@gmail.com
*स्वर विद्रोह टाइम्स की न्यूज़ देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे -*
*News Portal* : https://swarvidrohtimes.in/ & https://swarvidrohtimes.com/
*YouTube Channel* : https://youtube.com/channel/UC7gEfUA_lFFjHR6jmpvHQGA
*Koo* : https://www.kooapp.com/profile/swarvidrohtimes
*Facebook Profile* : https://www.facebook.com/profile.php?id=100076756535892
*Facebook Page* : https://www.facebook.com/swarvidrohtimes/
*Kutumb App* : https://kutumb.app/swar-vidroh-times
*Twitter* : https://twitter.com/SwarTimes
*Instagram* : https://www.instagram.com/swarvidroh/


